क्या है पूरा मामला ? कौन है ये हैरी पॉटर ? Kya hai Harry Potter ka Bharat se rishta?
बात बहुत पुरानी है जब भारत को एक जादुई नगरी कहा जाता था और यहाँ के लोग तंत्र मन्त्र में बहुत निपुण थे। वही पंजाब के एक छोटे से गाँव में हरी नाम का बच्चा रहता था जिसमे जन्म से जादुई शक्तियाँ थी और उसका जन्म होते ही उसके माथे पर चीनी भाषा में "कनेडा " लिखा हुआ था ताकि वह अपने परम्परा को निभाते हुए कनेडा चला जाए और वही काम करे। सब लोग उसे इतना प्यार करते कि उसे प्यार से हरी पुत्तर बुलाते थे।
वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर झाड़ू से करतब दिखता था और कई बार झाड़ू पर उड़ते हुए स्कूल चला जाता। इसी कारण कई बार उसे उड़ते हुए देख कुछ कांग्रेसी और भाजपाई लोग उसे AAP पार्टी का प्रचारक समझकर पत्थर मारकर नीचे गिरा देते | लेकिन हरि पुत्तर ने कभी हार नही मानी और हमेशा झाड़ू से ही करतब दिखाने जारी रखे।
एक बार की बात है जब अमेरिका जादूगरी के स्कूल के प्रिंसिपल डबल डोर ने हरी पुत्तर को उड़ते देखा और वो उसकी अद्भुत शक्तियों से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए। उसके दिमाग में एक लालच आ गया कि क्यू न इस हरि पुत्तर को अपने साथ अमेरिका ले जाए और इसकी झाड़ू की शक्तियों का वो उड़ने के लिए इस्तेमाल करे। उस वक़्त अमेरिका में एरोप्लेन का सफर खतरे से खाली नही था प्लेन को आतंकवादी लोग हाईजैक कर लिया करते बिल्डिंग में घुसा दिया करते थे। ऐसे में झाड़ू एक सस्ता , टिकाऊ और सुरक्षित विकल्प था। डंबल डोर हरी को स्कूल जाने और सोने की गेंद देने का लालच देकर अमेरिका जाने के लिए राज़ी कर लिया |
लेकिन जैसे ही वो अमेरिका पहुँचा डबल डोर ने उसका पासपोर्ट छीन लिया और उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम हरी पुत्तर से हैरी पॉटर रख दिया। अब वो अपने देशी पंजाब के हैरी को झाड़ू से सवारियां इधर से उधर पहुंचाने को कहता, हैरी भी पूरा दिन बस स्टैंड पर खड़ा होकर शिकागो ,शिकागो ,शिकागो .... चिल्लाता रहता | सवारियों को न्यूयॉर्क से शिकागो पहुंचाकर जो पैसा मिलता वो भी डबल डोर छीन लेता | अब डबल डोर चाहता है कि हैरी उसके लिए चोरिया करे , सोने की गेंद चुराए , पारस पत्थर चुराए और तैखानो की तलाशी करे और उसके लिए खजाना ढूंढे। क्या हमारा कर्तव्य नही है कि हम अपने भारतीय भाई हरि भाई की मदद करे ?
आप सभी से अनुरोध है कि इस पोस्ट को इतना शेयर करे कि हमारे देसी पंजाब के हरि पुत्तर की सच्चाई पूरे विश्व भर में घर घर पहुंच जाए। इसकी पल पल की खबर आप तक अगले भाग में पहुँचाते रहेंगे। सभी सच्चे भारतीय हमारे हरि पुत्तर को सच्चाई देखते ही शेयर करे और हरि पुत्तर की घरवापसी में मदद करे। जय हिंद। (भारत 2018)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें